आजादी का अमृत महोत्सव: ताजमहल समेत इन राष्ट्रीय स्मारकों का करे फ्री में दीदार
आजादी के 75 साल पूरे होने के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) देश भर के 150 स्मारकों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएगा.
संस्कृति मंत्रालय के अनुसार, इन स्मारकों पर झंडा फहराने के साथ तिरंगे वाली लाइट से सजाया भी जाएगा.
देश भर के 750 स्मारकों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा और 5 अगस्त से 15 अगस्त तक देश भर के सभी केंद्रीय संरक्षित स्मारकों में फ्री एंट्री का ऐलान किया गया है.
आपको बता दें ASI के 37 सर्किल आजादी के अमृत महोत्सव के प्रतीक के रूप में स्थानीय लोगों को शामिल करते हुए कई कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे.
इन आयोजनों में वृक्षारोपण अभियान, लेक्चर्स, स्कूल संवाद, मेडिकल कैंप और बच्चों के जागरूकता कार्यक्रम भी शामिल हैं.
बता दे पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया था.
पीएम मोदी ने लोगों से अपील की थी कि भारत की आजादी के 75 वें वर्ष पूरे होने के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराएं.
मोहम्मद आमिर
Sandhya Halchal News